फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audio of BEO and teacher leader goes viral

बीईओ और शिक्षक नेता का ऑडियो वायरल

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Audio of BEO and teacher leader goes viral
बीईओ और शिक्षक नेता का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

सदर बीईओ और शिक्षक नेता के बीच एरियर भुगतान पर हो रही थी वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर ब्लॉक के बीईओ और एक शिक्षक नेता के बीत एरियर के बारे में हुए बातचीत का आडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक बीईओ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात कह रहा है, जिस पर बीईओ शिक्षक से कह रहे हैं मान लीजिए मैं भ्रष्टचार में लिप्त हूं।
पडरौना बीईओ देवमुनि वर्मा और एक शिक्षक नेता के बीते फोन पर हुए बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस बातचीत के दौरान एक शिक्षक यह कह रहा है, कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी आपने सभी एरियर बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इस पर बीईओ यह बता रहे हैं कि कुछ फाइलों पर अभी साइन नहीं किया है। इस पर शिक्षक बीईओ पर आरोप लगा रहे हैं कि इसका मतलब आप भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, जिस पर बीईओ कहते नजर आ रहे हैं मान लीजिए मैं भ्रष्टाचार में संलिप्त हूं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि मार्च माह में शिक्षकों का ऐरियर बिल वित्त एवं लेखाधिकारी ने बीते 23 मार्च तक मांगा था। 30 से अधिक शिक्षकों के एरियर बिल पर पडरौना बीईओ ने अभी तक हस्ताक्षर नहीं किया। इसी मामले को लेकर 28 मार्च की शाम बीईओ से वार्ता हुई, जिसमें ऐरियर बिल के बारे में जानकारी ली गई है। इसी का आडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना बीईओ देवमुनी वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी शिक्षकों के एरियर की फाइल वित्त एवं लेखा विभाग को निर्धारित समय पर भेज दी गई। जो नहीं गई वह फाइल अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित है। उनके तरफ लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। उनका बात करने का तरीका भी सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed