{"_id":"5dc068d68ebc3e016f0b47c4","slug":"attempted-rape-on-teenager-injured-kushinagar-news-gkp327995715","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जख्मी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जख्मी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जख्मी किया
तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को धान काटने गई किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी से हंसिया छीनकर उसका एक हाथ जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुलह-समझौता के लिए धमकाया जा रहा है।
रविवार को तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी धान काटने खेत में गई थी। इस दौरान अकेला देखकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि हंसिया को दिखाकर खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने छीनकर उसके हाथ पर वार कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुका था। घरवालों ने तमकुही सीएचसी में पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचे तो समझौता करने का दबाव बनाया जाने लगा। सोमवार को मामला सोशल मीडिया में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को पुन: थाने बुलाकर मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही। इस संबंध में एसओ कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।