फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape a teenager, the man fled when she raised an alarm

Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर भागा मनबढ़

Mon, 01 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager, the man fled when she raised an alarm
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोरी को रास्ते में अकेला देखकर मनबढ़ जबरन गन्ने की खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वहां किशोरी के शोर मचाने पर मनबढ़ किशोरी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की एक छात्रा रविवार की सुबह सुबह करीब 11 बजे गांव की पश्चिम अपना खेत देखने जा रही थी। उसी दौरान उसे अकेले जाते देख गांव का ही एक मनबढ़ उसके पीछे लग गया। जैसे ही किशोरी सूनसान रास्ते में पहुंची तो आरोपी युवक उसे पकड़ लिया और जबरिया गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया तो गन्ने के खेत के बगल में धान के निराई कर रहे लोग व राहगीर उधर दौड़े। लोगों को आता देख मनबढ़ वहां से भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। इस सबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed