फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape a sleeping girl at home

Kushinagar News: घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 14 Nov 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a sleeping girl at home
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों से बचकर भागते वक्त आरोपी ने शिकायत करने पर धमकी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि गांव का एक दूसरे समुदाय का युवक उनकी 15 वर्षीय पुत्री के प्रति गंदी नजर रखता है। मंगलवार की रात लड़की घर में सो रही थी। इसी बीच आरोपी युवक घर के अंदर घुस गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर घर वाले दौड़े और आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह छुड़ाकर भाग गया। पिता का आरोप है कि बुधवार की सुबह एक व्यक्ति पहुंचा और धमकी देने लगा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक घर में घुसा हुआ है। घर वाले उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के पिता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर खड्डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed