{"_id":"5fc293b38ebc3e9bd4062139","slug":"attack-on-sailer-kushinagar-news-gkp374932647","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाने पर हमला, कटी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाने पर हमला, कटी नाक
विज्ञापन

मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छोटी गंडक के अथरहा घाट पर छोटी गंडक में डूब रहे बुजुर्ग को बचाने वाले पर ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी नाक कट गई। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत बिगड़ती देख मथौली बाजार सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अथरहा घाट पर पक्का पुल बन रहा है। बताया जा रहा है कि वहां अथरहा गांव का रामकिशुन उर्फ बबलू यादव (40) मजदूरी करता है। शनिवार को कार्य के दौरान नदी उस पार के हरपुर गांव निवासी केश्वर चौहान (60) पूजा के लिए शैवाल लेने नदी पर पहुंचे। कुछ युवक नदी के किनारे घूम रहे थे। उन्हीं में से किसी युवक ने केशव चौहान के ऊपर पानी व बालू फेंक दिया। केश्वर ने नाराजगी जताई तो युवक ने उन्हें नदी में धकेल दिया। केश्वर नदी में डूबने लगे। पुल पर कार्य कर रहे रामकिशुन उर्फ बबलू यादव नाव लेकर पहुंचे और केश्वर को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसके बाद रामकिशुन उन युवकों को दौड़ाने लगे। इसकी जानकारी होने पर पिपरहिया गांव के कुछ लोग पहुंचे और रामकिशुन उर्फ बबलू यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक कट गई। खून बहने लगा। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामकिशुन को सीएचसी मथौली बाजार ले आई। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत न सुधरते देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।