फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attack on father-in-law and brother-in-law, case against six

Kushinagar News: ससुर और साले पर हमला, छह पर केस

Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attack on father-in-law and brother-in-law, case against six
पिपरा कनक। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महासोन में दामाद और उसके परिजनों ने बेटी से मिलने आए पिता और भाई पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दामाद सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना 18 नवंबर की सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जैलुल्लाह शाह निवासी सरैया महंथ पट्टी थाना चौराखास ने तहरीर में कहा है कि 17 नवंबर की शाम को उसकी बेटी नसरीन खातून ने फोन पर बताया कि उसके पति निजामुद्दीन व उसके परिजन दहेज में बुलेट की मांग को लेकर उसे एक कमरे में बंदकर मारपीट रहे हैं। अगले दिन सुबह अपने पुत्र आफताब शाह के साथ अपनी लड़की के घर गया। पूछताछ की तो बेटी के ससुराल वालों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। कुछ लोग उन्हें सीएचसी ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed