फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attack on diary opperator

सोए डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला

Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack on diary opperator
धारदार हथियार से हमले में घायल साहब दीक्षित । - फोटो : KUSHINAGAR
सोए डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, गड़ासा बरामद
यूपी-100 टीम आरोपी को हिरासत में लेकर गई थाने
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के सेवक छपरा गांव में बुधवार की रात सोए डेयरी संचालक पर युवक ने गड़ासे से हमला कर दिया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों ने गंभीर रूप से डेयरी संचालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में पहुंची यूपी-100 टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के ही सहुआडीह गांव निवासी 30 वर्षीय साहब दीक्षित बकुलहा ग्राम पंचायत के सेवक छपरा टोले में डेयरी फार्म चलाते हैं। बुधवार की रात वह भोजन करने के बाद बाहर सो रहे थे। उसी दौरान युवक ने गड़ासे से हमला कर दिया। साहब दीक्षित के गले पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि हमलावर ने तीन बार प्रहार किया। सूचना के बाद रात में ही यूपी-100 टीम पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि भागने की हड़बड़ी में आरोपी का गड़ासा, चप्पल और चश्मा मौके पर ही छूट गया था। आरोपी सेवक छपरा टोले का ही रहने वाला है। घायल के परिवार के लोगों ने बताया कि किसी व्यक्ति से उनकी कोई रंजिश नहीं है। घटना का कारण समझ में नहीं आ रहा है। घायल के भाई सोनू दीक्षित ने बताया कि मई और जून में डेयरी फार्म में दो गायों की आकस्मिक मौत हो गई थी। पहले ध्यान नहीं दिया गया और समझा कि मवेशियों की मौत किसी रोग से हुई होगी। अब हालात जुदा हैं। बडे़ भाई पर हमले के बाद गायों की मौत में भी साजिश प्रतीत हो रही है। साहब दीक्षित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी पर कार्रवाई नहीं तो करेंगे सड़क जाम
जानकीनगर। बुधवार की रात गड़ासे से हुए हमले में घायल डेयरी फार्म संचालक साहब दीक्षित के भाई ने कड़ी चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यदि इस मामले में पुलिस शुक्रवार को सुबह दस बजे तक इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो पडरौना के बावली चौक पर लोगों के साथ सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed