{"_id":"6253203cf64c3e5681509441","slug":"attack-during-the-bushfire-five-people-injured-kushinagar-news-gkp4329237134","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के दौरान हमला, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक के दौरान हमला, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़-फूंक के दौरान हमला, पांच लोग घायल
रगड़गंज(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के परसौनी में झाड़-फूंक व पूजापाठ के दौरान मारपीट कर पांच लोगों को घायल करने तथा झोपड़ी में आग लगाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परसौनी गांव निवासी अजय प्रसाद ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता धर्मनाथ प्रसाद गांव के बाहर एक झोपड़ी डालकर रहते है। वहीं पूजा-पाठ भी करते हैं। रविवार को वह झोपड़ी में पूजा-पाठ कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गोलबंद होकर करीब 12 की संख्या में लोग पहुंचे और झाड़ फूंक करने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान पूजा कर रहे गांव के लालजी शर्मा ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगे। बीच-बचाव में आए आदित्य सिंह, किशोरी देवी, जय कुमार, अजय प्रसाद को भी मारने पीटने लगे तथा झोपड़ी में आग लगा दी। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।