{"_id":"66fc812aa8b0d4de2d02f897","slug":"ats-contacted-eight-more-people-on-phone-called-for-questioning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124093-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आठ और लोगों से एटीएस ने किया फोन पर संपर्क, पूछताछ को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आठ और लोगों से एटीएस ने किया फोन पर संपर्क, पूछताछ को बुलाया
Wed, 02 Oct 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना।
जाली नोट प्रकरण की जांच में जुटे एटीएस ने मंगलवार को आठ और लोगों से फोन पर संपर्क किया। अब तक 15 लोगों से एटीएस ने बातचीत कर कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। पिछले दो दिनों से एटीएस तमकुहीराज कस्बा व आसपास के इलाकों में भ्रमण कर जानकारी जुटाने में लगा है। फोन पर लोगों से संपर्क करने के दौरान आरोपियों से संबंधों को लेकर जानकारी हासिल करने के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। इसके अलावा कई अन्य गोपनीय तरीके से भी एटीएस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।
जाली नोट और अन्य गैर कानूनी सामान के सामान गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जांच एजेंसियां शुरू से ही सक्रिय हैं। सोमवार को एटीएस ने सात लोगों से फोन पर संपर्क किया था। सूत्रों का कहना है कि सात लोगों से फोन पर आवश्यक जानकारी ली गई। संबंध उजागर होने के बाद कई अन्य लोगों को भी एटीएस ने रडार पर ले लिया। इस मामले में मंगलवार को आठ और लोगों से फोन पर बातचीत कर एटीएस ने जानकारी हासिल की।
सूत्रों ने बताया कि सभी को बारी-बारी से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है। इसमें आरोपियों से ताल्लुक रखने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई है। इसके अलावा आरोपियों के कमाई का स्रोत व उनकी पारिवारिक स्थिति को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी एटीएस तमकुहीराज कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण पर रही। एक चौराहे पर कुछ समय रुकने के बाद टीम वापस लौट गई। यह भी बताया जाता है कि एटीएस स्थानीय पुलिस से इनपुट लेने के बजाय जिला पुलिस से ही जरूरी इनपुट ले रही है।