{"_id":"582b4a914f1c1b58368fee71","slug":"atm-was-close-but-people-waited","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद एटीएम के आगे भी दिन भर खड़े रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद एटीएम के आगे भी दिन भर खड़े रहे ग्राहक
kushinagar
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
समस्यया
- फोटो : santosh verma
पडरौना। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को लेकर नागरिकों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। अब तो आम लोगों के घरों में रखे रुपये भी खत्म हो चले हैं। एटीएम और बैंक से रुपये निकालने के लिए मंगलवार को भी ग्राहक दिन भर लाइन में खड़े रहे। एटीएम के बाहर तो आलम यह था कि उसके बंद होने के बावजूद भी लोग वहां दिन भर खड़े रहे। रुपये बदलने वाले लोगों का भी यही हाल रहा।
एक दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो सुबह ही गेट के बाहर तक लाइन पहुंच गई। पूरे दिन बैंकों में तिल रखने की जगह नहीं थी। एटीएम से रुपये मिलने की उम्मीद में लोगों ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। यह स्थिति पडरौना नगर के एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस, एचडीएफसी, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक सहित अधिकांश एटीएम पर रही। कई एटीएम तो पूरे दिन बंद रहे और सामने लोगों की कतार लगी रही।
बैंकों के भीतर भी रुपये के लेन-देन और नोट बदलने के लिए ग्राहक परेशान रहे। पडरौना नगर सहित दूरदराज इलाकों से आए ग्राहक लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़े रहे। फिर भी जरुरत के अनुरुप उन्हें रुपये नहीं मिल सके।