फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   atm dry

एटीएम खाली, रकम के लिए परेशान रहे लोग

Sun, 11 Aug 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
atm dry
पडरौना नगर में बंद पड़ा एटीएम । - फोटो : KUSHINAGAR
एटीएम खाली, रकम के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन

नगर में विभिन्न बैंकों के 40 से अधिक एटीएम, अधिकांश कैशलेस या बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बकरीद से पहले ही नगर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए। कई बैंकों के एटीएम का शटर गिरा मिला। जहां कैश था, वहां लंबी कतार मिली। सोमवार को बकरीद का अवकाश है। ऐसे में बैंक तो बंद रहेंगे ही, एटीएम में भी कैश उपलब्ध होने की संभावना कम ही है।
कहने के लिए पडरौना शहर में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कोऑपरेटिव बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट, कोटेक बैंक सहित विभिन्न बैंकों की तरफ से 40 से अधिक एटीएम हैं, लेकिन अधिकांश समय इनमें कैश उपलब्ध नहीं रहता।
विज्ञापन

अवकाश की वजह से शनिवार से ही बैंक बंद हैं। सोमवार को बकरीद की खरीदारी के लिए रविवार को बड़ी संख्या में लोग कैश निकालने के लिए पहुंचे। ऐसे में लोगों को ज्यादातर एटीएम बंद या फिर कैश विहीन मिले। इक्का-दुक्का एटीएम में कैश पहले से था भी तो कुछ ही देर में खत्म हो गया। खरीदारी के लिज दुदही से आए शमीम अख्तर का कहना था कि एटीएम की लंबी लाइन में लगे होने के बाद जब उनका नंबर आया तो एटीएम का सर्वर ही डाउन हो गया। सर्वर ठीक होने के इंतजार में करीब एक घंटा खड़ा रहना पड़ा, फिर भी उन्हें रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के निवासी सौरभ वर्मा का कहना था कि जरूरी सामान खरीदना था, लेकिन एटीएम में रुपये नहीं मिलने की वजह से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
जगदीशपुरम कॉलोनी के सफकत सुहैल कहना था कि एटीएम से रुपये निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक आना-जाना लगा रहा। करीब दो घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार किया, तब जाकर रुपये निकाल पाया। पडरौना के रहने वाले गोविंद पटेल का कहना था कि बैंकों से अपना ही रुपया निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed