फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assistant Director made a surprise inspection of BRC Khesraha

Kushinagar News: सहायक निदेशक ने बीआरसी खेसरहा का औचक निरीक्षण किया

Thu, 26 Feb 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Assistant Director made a surprise inspection of BRC Khesraha
सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा संजय कुमार शुक्ल ने बीआरसी खेसरहा का किया निरीक्षण- संवाद
बांसी। सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा संजय कुमार शुक्ल ने बुधवार को बीआरसी खेसरहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निदेशक ने शैक्षिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों, प्रशिक्षण रिकॉर्ड, योजनाओं की प्रगति और विभागीय पत्राचार की गहन समीक्षा की। सुव्यवस्थित अभिलेख और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

टीएलएम संकलन और निपुण भारत मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शिक्षक क्षमता विकास कार्यों की सराहना की। निरीक्षण क्रम में सहायक निदेशक ने प्राथमिक विद्यालय बेलवा लगुनुही का भी अवलोकन किया। विद्यालय में छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में उपस्थित थे और पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित पाया गया। मिड डे मील योजना के अंतर्गत दूध वितरण की व्यवस्था भी मानकानुसार पाई गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed