{"_id":"65bc151d42e282d1b50a5454","slug":"assistance-amount-handed-over-to-the-family-of-the-deceased-teacher-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111819-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मृत शिक्षक के परिजनों को सौंपी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मृत शिक्षक के परिजनों को सौंपी सहायता राशि
Fri, 02 Feb 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुदही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परोरही में तैनात सहायक अध्यापक के असामयिक निधन के बाद उनके पैतृक गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में बीईओ की अगुवाई में ब्लॉक के शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने आपस में जुटाई सहयोग राशि उनके परिजनाें को सौंपी।
सहायक अध्यापक राजकुमार पांडेय का निधन बीते 20 जनवरी को हृदयाघात से दुदही में हो गया। बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बलिया जिले के बांसडीह में ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित था। दुदही के बीईओ देवमुनि वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल ने शिक्षक ब्रह्मभोज में शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के बाद दुदही ब्लॉक के शिक्षकों से जुटाई गई 2,31,800 रुपये की सहयोग राशि उनके परिजन को सौंपी गई।
इस दौरान अशोक यादव, राजकुमार राय, योगेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, विद्या सिंह, राजेश यादव, सिद्धार्थ यादव, विनोद सिंह, अजय पाठक, रवि चौधरी, रवि आर्य, विनोद कुमार गौतम, अरुण यादव, अमरजीत प्रसाद, संतोष यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।