{"_id":"663fe825f9a5ed7902035584","slug":"asp-inquired-about-the-resources-available-in-the-school-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116691-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एएसपी ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एएसपी ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का जाना हाल
Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के ब्रह्मदेव मेमोरियल हाईस्कूल का शनिवार को एएसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के ठहरने को लेकर उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने यूपी-बिहार बार्डर बहादुरपुर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।
एएसपी अभिनव त्यागी निरिक्षण के दौरान स्कूल के प्रत्येक कमरे में बिजली कनेक्शन, पंखा और विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्नान घर व शौचालय देखे। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य सुधाकर कुशवाहा से अन्य जरूरी जानकारी ली। इसके बाद वे बहादुरपुर चौकी पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्रा से स्कूल की व्यवस्था में सहयोग का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी-बिहार सीमा के भौगौलिक स्थिति की जानकारी ली।