फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asked for help on social media... DM-SP took cognizance

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर मदद मांगी... डीएम-एसपी ने लिया संज्ञान

Sun, 02 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Asked for help on social media... DM-SP took cognizance
गुरवलिया बाजार। सुबह सात बजे से शुरू हुए चुनाव के बाद से ही कई मतगणना स्थलों पर ईवीएम खराबी,वीवीपैट में समस्या,बूथ पर अराजकतत्वों ने हलचल पैदा करने की घटनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाधान की मांग की जाने लगी। कभी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स अकाउंट से ईवीएम की खराबी की समस्या लिखते दिखे तो कभी समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल फेसबुक से भी समस्या के त्वरित संज्ञान की मांग उठती रही। आम लोग भी इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद लेते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही कई बूथों के निरीक्षण के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी समस्याओं के समाधान में काफी सक्रिय रहे।मतदान के शुरू होते ही विपक्षी पार्टियां और लोग शिकायतों के निस्तारण को लेकर ट्विटर और फेसबुक से मांग करने लगे।ट्विटर एक्स और फेसबुक पर पोस्ट हुई समस्याओं को जिलाधिकारी और एसपी में मिनटों में संज्ञान लिया। सुबह ही आरएसपी के मुखिया और प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड्डा के विशुनपुरा खुर्द के अंतर्गत बूथ संख्या 40 तथा कसया के बूथ संख्या 266 पर ईवीएम खराबी को लेकर शिकायत की।इसपर तुरंत एसपी कुशीनगर की मीडिया सेल ने संज्ञान लेते हुए त्वरित निराकरण से अवगत कराया।इसके बाद हाटा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 पर ईवीएम की समस्या को लेकर किसी आम व्यक्ति ने मांग की तो डीएम कुशीनगर की सोशल मीडिया टीम ने आख्यानुसार स्पष्ट किया कि मतदान सुचारू चल रहा है। इसके अलावा भी कई दफा आम लोगो की समस्याओं को त्वरित संज्ञान लेकर डीएम और एसपी लगातार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed