फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ashoka became president and general secretary Arvind

अशोक अध्यक्ष और अरविंद महामंत्री बने

Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। बार एसोसिएशन तमकुहीराज के पदाधिकारियों का बुधवार को गहमागहमी के बीच चुनाव हुआ। इसमें अशोक कुमार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अरविंद कुशवाहा महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील स्थित बार एसोसिएशन के चुनाव में अशोक राय को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है।
बुधवार को बार एसोसिएशन तमकुहीराज का चुनाव हुआ।
इसमें कुल 125 मतदाताओं में से 124 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार राय को निर्वाचित घोषित किया गया।
इस पद के लिए अशोक के अलावा  विनोद चौबे और हरिहर कुशवाहा मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लि अखिलेश तिवारी भी मैदान में थे। वहीं मंत्री पद पर अरविंद         कुशवाहा को निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

अरविंद के अलावा इस पद के लिए जाबिर अली और उमेश भी चुनाव लड़ रहे थे। संयुक्त मंत्री पद के लिए मनेंद्र प्रसाद निर्वाचित हुए। इस पद के लिए मारकंडेय वर्मा भी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अध्यक्ष पद पर अशोक राय, उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह, मंत्री पद पर अरविंद कुशवाहा, संयुक्त मंत्री पद पर मनेन्द्र प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष पद पर विजय भारती और कार्यकारिणी सदस्यों में संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, नंदलाल सिह, सज्जाद अली को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था।

मुख्य चुनाव अधिकारी हारून अली खां, हरिकेश पांडेय, आनंद मिश्र, रामेश्वर गुप्ता, दयाशंकर सिंह ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में भूमिका निभाई। तमकुहीराज तहसील स्थित बार एसोसिएशन के चुनाव में अशोक राय को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। जबकि अन्य पदाधिकारी पहली पर निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed