{"_id":"632764a9670e3e561b28491c","slug":"asha-workers-staged-a-sit-in-demanded-honorarium-kushinagar-news-gkp4509516115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मानदेय की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मानदेय की मांग की
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया में धरना प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : KUSHINAGAR
आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मानदेय की मांग की
पडरौना। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन करके मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए हुंकार भरी। जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर बताया कि मानदेय व अन्य कार्यों का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुुरा सीएचसी में आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सांसद और कोटवा सीएचसी में खड्डा के विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें बीते कई माह से बकाया मानदेय भुगतान की मांग की।
सांसद विजय कुमार दुबे को सौंपे गए ज्ञापन में आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार के सामने आर्थिक तंगी की नौबत आ गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए सांसद ने सीएमओ से मोबाइल फोन पर बात कर दो दिन के भीतर मानदेय दिलवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शीला पाल, पूनम मिश्रा, रेनू राय, सीमा, संध्या देवी, मंजू, फूलमती, मीरा, गीता, पुष्पा, नजमा, शबनम आदि मौजूद रहीं।
कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, इसी तरह कोटवा सीएचसी परिसर में रविवार को आशा व संगिनी कार्यकर्ता बकाया मानदेय दिलाने समेत अन्य मांगों के लिए रविवार को धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। नवनियुक्त 30 आशा कार्यकर्ताओं का नौ माह से भुगतान बाकी है। इसके अलावा फाइलेरिया, दस्तक अभियान का मानदेय भी बाकी है। दोपहर बाद पहुंचे खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
इस दौरान राजकुमारी देेवी, सरिता मिश्रा, मीना, अनू देेवी, मीरा, बबिता शर्मा, विंदू देेवी, संध्या, मालती देेवी, अंगीरा आदि मौजूद रहीं।