फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ASHA workers demonstrated at DM office

Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers demonstrated at DM office
पडरौना। जिले के सभी चौदह ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रवींद्रनगर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी ने सीएम को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। मिशन निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ को पत्र भेजकर अनिश्चितकाल के लिए विभागीय कार्य बंद करने और कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी बुधवार को आशा बहू कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रीता राय के नेतृत्व में नगर के प्राथमिक विद्यालय सोहरौना में पहुंचीं। यहां से प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचीं। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि आशा कार्यकर्ता और संगिनी को स्थायी करने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में समाहित करना, निश्चित मानदेय, प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed