फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asha will be sacked, report will be sent to the government against the staff nurse

Kushinagar News: आशा होगी बर्खास्त, स्टाफ नर्स के खिलाफ शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Asha will be sacked, report will be sent to the government against the staff nurse
आशा होगी बर्खास्त, स्टाफ नर्स के खिलाफ शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

पडरौना। कप्तानगंज कस्बे में एक आशा और स्टाफ नर्स की लापरवाही से एक नवजात की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच की। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का बयान लिया। जांच में आशा और स्टाफ नर्स दोषी मिली हैं। सीएमओ ने बताया कि आशा बर्खास्त की जाएगी और स्टाफ नर्स के बारे में शासन को सूचना भेजी जाएगी।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज कस्बे में एक प्रसूता को एक आशा सीएचसी में ले जाने के बजाय एक मेडिकल स्टोर पर ले गई। वहां महिला का प्रसव हुआ। पहले तो नवजात ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई। उसके बाद आशा उसे लेकर कप्तानगंज सीएचसी पहुंची, जहां बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चे की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। उसे लेकर पहुंची आशा को बैठा लिया तथा पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण की जांच की है। इस मामले में आशा और एक स्टाफ नर्स दोषी मिली हैं। उन्होंने बताया कि आशा बर्खास्त की जाएगी तथा स्टाफ नर्स के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed