फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asha gets the crown, Jagg and Vishal lose.

Kushinagar News: आशा के सिर ताज, जग्गू और विशाल को हार

Sat, 09 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Asha gets the crown, Jagg and Vishal lose.
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक के बसडीला गुनाकर गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव मेंं आशा देवी 508 वोट पाकर विजयी हुईं, जबकि प्रतिद्वंद्वी जग्गू प्रसाद और विशाल को हार का मुंह देखना पड़ा। निर्वाचित आशा दिवंगत संजय आर्या की पत्नी हैं। इनके प्रति गांव वालों की सहानुभूति रही।
विज्ञापन

बसडीला गुनाकर के प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी और संजय आर्य प्रधान थे। उनके निधन के बाद से पद रिक्त था। छह सितंबर को उप चुनाव हुआ था, जिसमें आशा देवी, जग्गू प्रसाद और विशाल कुमार के बीच मुकाबला था। 1117 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतगणना हुई। ढाई घंटे तक चली मतगणना के बाद परिणाम आशा देवी के पक्ष में आया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी जग्गू प्रसाद को 443 और विशाल कुमार को 156 मत मिले। 10 मत अवैध घोषित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के उपचुनाव में चंद्रिका विजयी
पडरौना। कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में ग्राम सभा रामपुर चौबे के ग्राम प्रधान उपचुनाव की मतगणना हुई। इसमें चंद्रिका 600 मतों से विजयी घोषित हुए, जबकि अरविंद प्रसाद 495 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1455 मत पढ़े थे, जिसमें 1431 मत वैध और 14 मत अवैध घोषित हुए। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें चंद्रिका को 600, रविंद्र प्रसाद को 495, धनंजय को 310, कन्हैया लाल को 25, सरोज कन्नौजिया को मात्र एक मत मिला। इस तरह चंद्रिका प्रसाद 105 मत से विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed