फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ase filed against wife and in-laws

पत्नी और ससुरालवालों पर केस दर्ज

Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
ase filed against wife and in-laws
पत्नी और ससुरालवालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप
एसपी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या से मौत की पुष्टि
पडरौना। शहर के गांधीनगर निवासी एक युवक की शुक्रवार को कुंडे से लटक खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पत्नी और ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर पर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदे से लटककर मौत पुष्टि हुई है।
गांधीनगर निवासी शिवपूजन कसेरा के पुत्र अमित कुमार साहा उर्फ रोशन का शव शुक्रवार को रामधाम पोखरा के पास उनके नए मकान में कुंडे से लटका मिला था। मृतक के भाई वेदप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई अमित कुमार साहा उर्फ रोशन की शादी एक दिसंबर 2021 को महराजगंज जिले के सिसवा बाजार निवासी मुन्ना कसेरा की बेटी सलोनी के साथ हुई थी। वेदप्रकाश के मुताबिक भाई की पत्नी ने फोन कर रामधाम पोखरा स्थित नए घर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर भाई का शव कुंडे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके भाई की पत्नी से अक्सर विवाद होता था। ससुराल के लोग दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देते थे। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि इस मामले मृतक की पत्नी, उसके ससुर, दोनों साले और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग निकला है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed