{"_id":"6939c26bff1a4324770c9687","slug":"as-the-cold-increased-the-market-for-geyser-heaters-became-hot-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150473-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बढ़ी ठंड तो गीजर-हीटर का बाजार हुआ गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बढ़ी ठंड तो गीजर-हीटर का बाजार हुआ गर्म
Thu, 11 Dec 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर में हीटर व गीजर की खरीदारी करते लोग।संवाद
पडरौना। मौसम में सुबह-शाम ठंड होने पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ गई है। शहर के बाजारों में हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है।
बदलते मौसम ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ने की संभावना है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है। मेन बाजार के दुकानदार सचिन ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी की प्रतियोगिता के बीच भी लोकल बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी बनी हुई है।
लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई कंपनियों ने सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लांच किए हैं, जिनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट-हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कसया रोड के दुकानदार राजेश तुलस्यान ने बताया कि हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 60 से 65 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।