{"_id":"6a24846d9eea10df8f0fa92e","slug":"as-the-biers-of-the-couple-were-lifted-together-the-eyes-of-those-present-welled-up-with-tears-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161292-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक साथ उठी दंपती की अर्थी, तो माैजूद लोगों की आंखें हो गईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक साथ उठी दंपती की अर्थी, तो माैजूद लोगों की आंखें हो गईं नम
Sun, 07 Jun 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार शव पहुंचते ही मची चीख पुकार व जुटी लोगों की भीड।संवाद
जौरा बाजार। नियति का क्रूर खेल किसे पता था कि जिस चौखट पर परिवार मन्नत पूरी होने की खुशी में मत्था टेकने जा रहा था, वहीं पहुंचने से पहले मौत उनका इंतजार कर थी। तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने जाते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती का शव शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, तो इलाके में सन्नाटा पसर गया। हर आंखें नम थी और परिजनों की चीख-पुकार से मातम का माहौल था। दंपती की एक साथ अर्थी उठी, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
गौरतलब है कि चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी (टोला पुरैना) गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संतराज भारती अपनी पत्नी शीला देवी और छोटे बेटे संगम के साथ शुक्रवार की सुबह घर से खुशहाल माहौल में निकले थे। पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर बाइक से तरकुलहा देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे। चौरा चौरी क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतराज और शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उनका छोटा बेटा संगम छिटककर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की शाम जैसे ही दंपती का शव गांव पहुंचा, लोगों हुजूम उमड़ पड़ा। जब दोनों चिताएं एक साथ सजाई गईं। बड़े पुत्र निगम ने कांपते हाथों से जब अपनी माता और पिता को मुखाग्नि दी, तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छोटे बेटे संगम का इलाज अस्पताल में चल रहा है।