Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As soon as they got wind of an inspection, the operators pulled down the shutters and fled.

Kushinagar News: जांच की भनक लगते ही शटर गिराकर भागे संचालक

Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
As soon as they got wind of an inspection, the operators pulled down the shutters and fled.
- फाजिलनगर में नायब तहसीलदार ने पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की
विज्ञापन


जोकवा बाजार। फाजिलनगर बाजार में सोमवार को स्वास्थ्य जांच केंद्रों की पड़ताल करने पहुंची प्रशासनिक टीम को देखकर संचालकों में खलबली मच गई। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच शुरू होते ही कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं मिला।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक के निर्देश पर नायब तहसीलदार संदीप यादव सोमवार अपराह्न करीब 3:30 बजे फाजिलनगर बाजार पहुंचे। उन्होंने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान सेंटर पर कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रशासनिक टीम की जांच की खबर बाजार में फैलते ही आसपास संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों ने आनन-फानन में शटर बंद कर दिए और वहां से चले गए। इससे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान लेखपाल नंदलाल पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed