{"_id":"601456d68ebc3e31c77be9f0","slug":"arrest-kushinagar-news-gkp3827237198","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों पर गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों पर गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों पर गोली चलाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
- 27 जनवरी को हुई थी वारदात, तीनों घायलों और एक हमलावर का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 27 जनवरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा पुल के निकट तीन युवकों को गोली मारने वाले दूसरे वांछित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह जानकारी एसपी ने शुक्रवार को दोपहर में पुलिस कार्यालय में दी।
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुराने विवाद में 27 जनवरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा पुल के निकट दो हमलावरों ने आदित्य मिश्रा निवासी साखोपार थाना कप्तानगंज, आयुष्मान प्रताप सिंह निवासी कप्तानगंज और अनीश कुशवाहा निवासी डीसीएफ चौक कप्तानगंज को गोली मार दी थी। इस घटना में तीनों घायल हो गए थे। एक आरोपी राहुल पासवान उर्फ ऋषि निवासी वार्ड नंबर सात, कप्तानगंज को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है। आदित्य के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने बताया कि दूसरा आरोपी गोपाल दूबे निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। गोपाल दूबे को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने 28 घंटे के अंदर इंदरपुर चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। अवैध शस्त्र बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कप्तानगंज थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी, एसआई श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव, श्रीनिवास सिंह, रावेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रवीण सरोज, विवेक यादव शामिल थे।