{"_id":"601454a98ebc3e32f057f49f","slug":"arrest-kushinagar-news-gkp3827226184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पांच आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करने चोर गिरोह का एसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार चोर के कब्जे से 47 पेटी चोरी की अंग्रेजी शराब और पिकअप बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर चोर को बृहस्पतिवार रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास गिरफ्तार किया। वहीं उसके पांच साथी फरार हो गए थे।
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तुर्कपट्टी और तरयासुजान थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य फरहान खान उर्फ आशिक निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान को पकड़ा। उसके पास से 47 पेटी में कुल 1842 शीशी भिन्न-भिन्न ब्रांड की शराब, बरामद की। चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप भी बरामद हुई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने बताया कि फरहान के पांच साथी राजाशेख, मोनू शेख व सकील निवासी लाला गुरवलिया शेखवा टोला थाना तुर्कपट्टी, जफरुद्दीन निवासी सोहसा मठिया थाना कसया हाल मुकाम टेकुआटार थाना रामकोला और छोटेराजा आलम निवासी जगरनाथ थाना मंजागढ़ जनपद गोपालगंज (बिहार) है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी में तुर्कपट्टी थाने के एसओ जितेंद्र सिंह, तरयासुजान के एसओ धर्मेंद्र सिंह, बहादुरपुर चौकी प्रभारी दीपक सिंह, एसआई इस्तेखार हुसैन, हेड कांस्टेबल परशुराम राय आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
चोरी की इन घटनाओं में शामिल थे अपराधी
एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर ने पूछताछ में बताया कि बरामद पिकअप से अपने साथियों के साथ मिलकर (जो मौके से भाग गए हैं) विभिन्न तिथियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें थाना कसया क्षेत्र के गोबरही चौराहा स्थित शराब की दुकान, भैसहां, हेतिमपुर, वाड़ीपुल स्थित शराब की चार दुकानों से अलग-अलग तिथियों में शराब की चोरी की थी। सपहा में शराब की दुकान में चोरी की कोशिश की थी। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेलवा मिश्र में अमित ट्रेडर्स की दुकान से रुपये की चोरी और वहीं सटे अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की चोरी एक ही साथ की थी। रामकोला थाना क्षेत्र के मिश्रौली स्थित देसी शराब की दुकान में चोरी, चितवन में दो बार में सागौन के 19 पेड़ चोरी से काटकर पिकअप से ले गए थे। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही से किराना की दुकान से राशन की चोरी की थी। जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के परतावल छातीराम नहर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की चोरी की थी। इन वारदातों के संबंध में थाना कसया में चार अभियोग चोरी के, एक चोरी के प्रयास का, रामकोला थाना में दो मुकदमे, पडरौना कोतवाली में दो मुकदमे, विशुनपुरा थाना में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।