{"_id":"6452ac9fc92a0b935c0ba9e4","slug":"arrest-a-criminal-kushinagar-news-c-7-1-150883-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंककर्मी से लूटी गई बाइक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंककर्मी से लूटी गई बाइक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही के पास बीते सप्ताह एक बैंक कर्मी से हुई बाइक लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और असलहा भी बरामद किया है। पुलिस ने बाइक और असलहे को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वारदात का खुलासा करते हुए खड्डा के सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि पिपरा खुर्द गांव के निवासी ऐक्सिस बैंक के कर्मी सिद्धार्थ शंकर राय 25 अप्रैल की रात पडरौना से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर उनकी बाइक और मोबाइल लूट लिया था और भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्वॉट टीम के साथ लुटेरों की तलाश शुरू की। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी इसी थाना क्षेत्र के सूरजनगर चौराहे के आसपास के हैं।
नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सूरजनगर चौराहे पर वाहन चालकों की तलाशी शुरू कर दी। उसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद हुआ। इनका नाम इतेश यादव और शिवम मिश्रा है, जो हाटा के निवासी हैं। इसके अलावा एक अन्य बाइक सवार भाग निकला। इसके पहले भी आरोपी कप्तानगंज में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फरार अभिराज उर्फ विशाल बिहार के गोपालगंज का निवासी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
इस खुलासे के दौरान स्वॉट टीम प्रभारी सुशील शुक्ला, रत्नेश मौर्या, कृष्ण मोहन कुशवाहा, सनातन सिंह, मिथिलेश मौर्या, चंद्रशेखर यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद थे।