फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   arogay fair held at 52 phc

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4258 का हुआ इलाज

Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
arogay fair held at 52 phc
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4258 का हुआ इलाज
विज्ञापन

जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर शाम तक 4258 लोगों की जांच कर दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि इन पीएचसी पर 1438 पुरुष, 2078 महिलाओं और 742 बच्चों सहित 4258 लोगों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सांस संबंधी बीमारी के 292, पेट के 454, मधुमेह के 432, त्वचा के 640, टीबी के छह, खून की कमी के 112, उच्च रक्तचाप के 132 लोगों की जांच कर दवा दी गई। इन शिविरों में 123 लोगों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनाकर दिया गया। आरोग्य मेले में लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया। इसमें कुल 203 डॉक्टर और 646 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

कोरोना के दो नए संक्रमित मिले
पडरौना। रविवार को कोरोना से दो नए लोग संक्रमित मिले। ये दोनों हाटा क्षेत्र के निवासी हैं। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5728 हो गई है। दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाए गए। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को देर शाम तक 639 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 647 निगेटिव और दो पॉजिटिव केस हैं। इस तरह अब तक कराई गई 3,53,806 लोगों की जांच में 5728 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 5659 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। सात एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed