फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Armed Forces Flag Day celebrated by putting flag stickers

Kushinagar News: झंडे का स्टीकर लगाकर मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Fri, 08 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Armed Forces Flag Day celebrated by putting flag stickers
पडरौना। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से बृहस्पतिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इसमें सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों को झंडा स्टीकर लगाया गया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस समस्त नागरिकों के लिए सेना में तैनात सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार और भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर होता है। झंडा दिवस की मिली यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हाेंने अपर जिला न्यायाधीश रवि कांत यादव, मोहम्मद रिजवान अंसारी, सुनील कुमार यादव, दिनेश यादव, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एनसीसी बटालियन कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्णा, सीओ कसया कुंदन सिंह आदि को झंडा स्टीकर लगाया गया। इसमें अधिकारियों को स्मारिका भी दी गई। इस दौरान पूर्व कर्नल एसपी सिंह, भूतपूर्व कैप्टन एल बी त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, देवेंद्रनाथ गुप्ता, प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed