फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Approval was given to the proposal of district rally

Kushinagar News: जनपदीय रैली के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Approval was given to the proposal of district rally
राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजौली प्रमुख के प्रधानाचार्य को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जनपदीय रैली के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजाैली प्रमुख के प्रधानाचार्य को जिला सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई।
उप शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड विद्यार्थियों में आपदा समेत अन्य संकट के समय में सुखमय जीवन जीने की कला सिखाने के साथ विद्यार्थियों के भीतर अनुशासन की सीख देकर उनमें देश प्रेम की भावना जागृत करता है। इस उद्देश्य को बनाए रखना स्काउट से जुड़े प्रत्येक शिक्षक की नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक को डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, सहायक प्रादेशिक आयुक्त जनाब नौशाद अली, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इसके बाद पिछली कार्रवाई की चर्चा कर जनपदीय रैली के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजौली प्रमुख के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त अश्विनी कुमार पांडेय, जिला संगठन आयुक्त सतीश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद इजहारुल खान, निवेदिता श्रीवास्तव, गोरख राय, नागेश्वर पति त्रिपाठी, राम प्रसाद, एसपी सिंह, डाॅ. सुनीता पांडेय, डाॅ. मनीषा शाही, धनंजय कुमार, विजय मणि त्रिपाठी, डाॅ. त्रिगुणानंद त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, डाॅ. नंदकिशोर और शिवशरण पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed