{"_id":"696d3c03642eddb93e0bad75","slug":"approval-received-for-construction-of-five-roads-in-the-area-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153060-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षेत्र की पांच सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षेत्र की पांच सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र के पांच सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी ने बताया कि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा की पहल पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भेजे गए प्रस्ताव में पटहेरवा मंडल के पांच सड़क की मंजूरी मिली है। इनमें पटहेरिया-समउर मार्ग से नौका टोला(पटहेरवा) लंबाई डेढ़ किलोमीटर, पटहेरिया-समउर मार्ग से बलुआ तकिया शिव मंदिर तक लंबाई एक किलोमीटर, फाजिलनगर-समउर मार्ग से पिपरा कनक गांव तक लंबाई 1.8 किलोमीटर, करमैनी-बरवा राजा पाकड़ मार्ग से पकड़ी गोसाई गांव तक एक किलोमीटर व उजरनाथ चौराहे से सपही बुजुर्ग पूरब टोला तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है। इस सबंध में अवर अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दीपक राव ने बताया कि इन मार्गों का डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।