{"_id":"670469de9108e915ee04e454","slug":"approach-to-ghaghi-river-bridge-in-rajwabar-not-made-even-after-nine-years-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124404-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नौ वर्ष बाद भी नहीं बना रजवाबर में घाघी नदी पुल का एप्रोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नौ वर्ष बाद भी नहीं बना रजवाबर में घाघी नदी पुल का एप्रोच
Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर और कसया ब्लॉक को जोड़ने के लिए रजवाबर में घाघी नदी पर बने पुल के पास नौ साल बाद भी एप्रोच का निर्माण नहीं हो सका है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना हाेती रहती है।
वर्ष 2913 में तत्कालीन मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पुल का शिलान्यास किया था। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 369.89 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2015 में पुल का लोकार्पण किया था। लेकिन, अब तक पुल का एप्रोच मार्ग नहीं बन सका है। रजवाबर के स्वामीनाथ कुशवाहा, मंगल, मुन्ना, राजदेव कुशवाहा, नेबूलाल जायसवाल, जवाहर जायसवाल, किशुनदेव, अनिरुद्ध आदि ने कहा कि एप्रोच रोड नहीं बनने से सबसे अधिक परेशानी रात के समय आवागमन में होती है। इन लोगों ने पुल के पास अधूरे अप्रोच को बनवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी मैं नया हूं। इसकी जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की समस्या है तो उसकी जांच कराकर एप्रोच बनवा दिया जाएगा।