फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Appointment letter given to 28 teachers

नियुक्ति पत्र वितरण

Thu, 12 Aug 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter given to 28 teachers
28 शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति-पत्र
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
आयोग से आए 28 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की तरफ से जिले में भेजे गए 28 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षकों के कंधे पर स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व होता है। इसलिए नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षक की गरिमा बनाए रखते हुए शिक्षण कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का भावना भरना चाहिए। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के आदर्श होते हैं। इसलिए शिक्षकों को विद्यार्थियों में अपनी छवि देखनी चाहिए। ताकि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र निर्माण का सपना साकार हो सके। इसके बाद डीएम, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी निगम के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि ने एक प्रवक्ता, एक शारीरिक शिक्षक, छह हिंदी और 20 सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। अंत में डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed