फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Apply manure in balanced quantities for soil health.

Kushinagar News: मिट्टी की सेहत के लिए संतुलित मात्रा में डालें खाद

Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Apply manure in balanced quantities for soil health.
मथौली। अथरहा इफको केंद्र पर बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए संतुलित मात्रा में ही खाद का इस्तेमाल करने के लिए सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि अधिक रासायनिक खाद के प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है। ऐसे में खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराकर ही खाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में रमाकांत मौर्य ने बताया कि दानेदार उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसके विकल्प के रूप में नैनो का प्रयोग करना चाहिए। इसका असर सीधे पौधों पर होता है व मिट्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। उन्होंने नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नैनो जिंक व कॉपर के प्रयोग पर जोर दिया। इसके अलावा अभिषेक दूबे,प्रकाश सोनी, अटल त्रिपाठी ने अलग-अलग खेती के टिप्स दिए।अंत में श्रीराम कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अंगद गिरी, सुरेश मौर्या, फूलबदन यादव, मुरलीधर कुशवाहा, अरविंद पटेल, रामप्रवेश मौर्य, मोहित कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, लालबचन यादव, रामप्रीत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, धर्मराज यादव, जयप्रकाश यादव, रामजीत प्रसाद, साबिर अली, परमवीर चौधरी, सत्यपाल यादव, पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed