Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Applications invited for the State-Level Vivekananda Youth Award

Kushinagar News: राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित

Wed, 04 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for the State-Level Vivekananda Youth Award
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश ने मांगे आवेदन
विज्ञापन

गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश ने राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन मांगे हैं। यह पुरस्कार सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अमिताभ कुमार ने इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 01 जनवरी, 2026 को 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को एक पदक, प्रमाण-पत्र और स्वामी विवेकानन्द की कांस्य प्रतिमा मिलेगी। इसके साथ ही 50 हजार रुपये की नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक युवा 20 नवंबर, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन पत्र के साथ कार्यों एवं उपलब्धियों की बुकलेट तीन प्रतियों में देनी होगी। यह बुकलेट 01 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2026 तक के सराहनीय कार्यों का विवरण देगी। आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी विकास भवन, गोरखपुर स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। युवा खेल-कूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना और स्वच्छता कार्यक्रम भी शामिल हैं। राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता और स्वास्थ्य में योगदान भी स्वीकार्य है। अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed