फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   applicatin for scrutiny

Kushinagar News: उत्तर पुस्तिका की फोटो काॅपी के लिए कर सकते हैं आवेदन

Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
applicatin for scrutiny
ऑनलाइन फाॅर्म भरकर दोबारा मूल्यांकन करा सकते हैं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थी
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कर विद्यार्थी अंक सत्यापन और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी की भी कर सकते हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12 मई को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया था। ज्यादातर विद्यार्थी पास होकर अगली कक्षा में चले गए, लेकिन कुछ ऐसे भी विद्यार्थी हैं, जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं। ऐसे विद्यार्थी 16 मई से अंक सत्यापन, पुन: मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए बोर्ड की वेबसाइट 222.ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई की तरफ से पुन: मूल्यांकन के लिए 16 मई से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 500 रुपये फीस निर्धारित की है। 20 मई से पूर्व तक भरे आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी एक जून तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी बोर्ड ने 500 रुपये ही फीस रखी है।
विज्ञापन

वहीं अंक सत्यापन के लिए पांच जून से आवेदन किए जा सकते हैं। अंक सत्यापन के लिए स्टूडेंट को केवल एक दिन का ही समय दिया गया है। 100 रुपये फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं। आईसीएससीई ने भी जारी की समय सारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएससीई ने 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट का शेडयूल जारी कर दिया है। कंपार्टमेंट के लिए विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक का आवेदन फाॅर्म भर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 500 रुपये फीस निर्धारित की है। साथ ही इंप्रूवमेंट के लिए भी विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक फाॅर्म भर सकते हैं। इसके लिए लिए बोर्ड ने एक हजार रुपये फीस निर्धारित की है।

कोट
सीबीएसई और आईसीएसई दोनों ने ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम सुधार के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। विद्यार्थी समय से आवेदन कर अपना संदेह दूर कर सकते हैं। इस बार फोटो कॉपी मांगने की सुविधा भी है।
-राहुल तिवारी, डिस्ट्रक्टि नोडल कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed