{"_id":"61783d3e10977545c148ae06","slug":"apple-rajisterd-mane-of-voter-list-kushinagar-news-gkp4143374161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
उदित नारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान के दिन शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
जागरूकता रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं और युवतियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर मतदान के दिन शत-प्रतिशत लोगों को मतदान करना चाहिए। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली को कोतवाली रोड, कसेरा टोली बेलवा चुंगी, कॉलेज रोड समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण कराकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान कृष्ण मोहन सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, जय सिंह, संजीव कुमार सिंह, डॉ. विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, शंकर शरण दुबे, डॉ. आलोक शुक्ला, रमेश कुमार, आस नारायण राय, विशाल राव, रमेश सिंह, मृगेंद्र राघव राय, चंद्रशेखर दीक्षित, आदित्य कुशवाहा, मोहम्मद रईस, आफताब आलम, रवि चौहान, अशोक पांडेय, लालसा, अर्चना, शुभास मिश्रा और आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी’
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सुकरौली बीआरसी परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
जागरुकता रैली को रवाना करते हुए बीईओ उदयशंकर राय ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर मतदान के दिन मतदान कार्य में शामिल होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलामंत्री हरिश्चंद मिश्र के साथ हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह, ब्रजेश मणि, सुप्रिया त्रिपाठी, मनोज मिश्र, विमलेश मिश्र, उमाशंकर चौबे, शिवरतन त्रिपाठी, अबुलैस अंसारी, शिल्पी मिश्रा, ममता मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।