फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   appeal to follow india first policy

मोदी के ‘इंडिया फर्स्ट’ मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान

Sun, 14 Jul 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
appeal to follow india first policy
कसया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते प्रदेश सहप्रभारी सुनील भाई ओझा। - फोटो : KUSHINAGAR
मोदी के ‘इंडिया फर्स्ट’ मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बोले सुनील भाई ओझा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा ने भाजपा को पार्टी नहीं, विचारधारा बताया। कहा कि लंबे संघर्ष और परिश्रम के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। विचारधारा के आधार पर ही भाजपा को 2014 में जीत हासिल हुई थी। इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इंडिया फर्स्ट ही मेरा मंत्र है, देश हित के अलावा किसी और का हित नहीं सोचूंगा। इस मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है।
सहप्रभारी ने कहा कि इसी सोच का नतीजा है कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा गुजरात के नर्मदा डैम के किनारे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के तौर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्थापित की गई है। उन्होंने जम्मू कश्मीर की समस्या को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की देन बताते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित के लिए तमाम मुद्दों पर संघर्ष किया।
विज्ञापन

सुनील भाई ओझा ने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार से लोगों को काफी आशा है। आज नरेंद्र मोदी के चलते विदेश में भारत की सकारात्मक छवि बनी है। विदेश नीति बदली है और देश नए कीर्तमान स्थापित कर रहा है। कहा कि पहली बार आतंकवाद के खिलाफ विश्व के तमाम देश एक जुट हुए हैं। इसके पूर्व की सभी सरकारों को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत थी लेकिन उठाया नहीं। उन्होंने 2014 के चुनाव में जीत को इंग्लैंड के एक अखबार में छपी खबर का जिक्र किया। उसमें यह लिखा था कि पहली बार भारत में भारत की सरकार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें व छठवे सत्र को प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कार्य पद्धति, भाजपा नए आयाम आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व विभिन्न सत्रों में भाजपा के इतिहास व विकास, वैचारिक अधिष्ठान, नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका, हमारी सरकार की उपलब्धियां आदि पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे हैं।

अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व संचालन प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख श्रवण पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, दयाशंकर सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, रामधनी गोंड, सुबाष यदुवंश, ब्रजबहादुर, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, हरिनाथ भाई, देवेंद्र यादव, प्रेमचंद मिश्र, लक्ष्मण आचार्य, पीएन पाठक, विनोद पांडेय, संतराज यादव, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, अंजू चौधरी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जयप्रकाश शाही, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय उर्फ बड़े, राहुल श्रीवास्तव, लालजी त्रिपाठी, डॉ. सीमा गुप्ता, विजय शुक्ल, सुमीत त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, सुधीर राव, अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed