{"_id":"69b9b8b6b2ed28504603eb14","slug":"appeal-to-celebrate-festivals-in-a-peaceful-atmosphere-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156516-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Wed, 18 Mar 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
आगामी त्योहारो को लेकर तमकुहीराज थाने पर पीस कमेटी को बैठक में उपस्थित लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
तमकुहीरोड। सेवरही थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक में शांति और आपसी सदभाव से वासंतिक नवरात्र और ईद मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को शांति के साथ सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता में है। इस कार्य में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगो से शांति व सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए चेताया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव, चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, राजेश यादव, मिथलेश प्रजापति, पप्पू जायसवाल, रामचंद्र राय, इकबाल अहमद, संतोष वर्मा, गुडू शुक्ल, मौलाना शाबीर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों को आपसी सौहार्द से रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन
एसडीएम आकांक्षा मिश्रा व सीओ जयंत यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में 45 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने मंदिर, मस्जिद और मेला समितियों से अपने-अपने वालंटियर मुस्तैद रखें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और यदि कोई अफवाह फैलाता हुआ पाया जाए तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान एसएचओ गिरजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद