Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   APO absent during inspection; directive issued to deduct one day's salary.

Kushinagar News: निरीक्षण में एपीओ अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

Thu, 19 Nov 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
APO absent during inspection; directive issued to deduct one day's salary.
सामुदायिक शौचालय में टूटा फाटक और गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी
विज्ञापन

रामकोला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बुधवार को रामकोला ब्लॉक कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एपीओ अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने डीसी मनरेगा को संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक परिसर में बने सामुदायिक शौचालय का जायजा लिया। वहां फाटक टूटा मिला और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल थी। इस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के भीतर फाटक की मरम्मत कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परवरपार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आरआरसी सेंटर का भी जायजा लिया। इसके बाद गांव में भ्रमण कर सड़कों और नालियों की स्थिति देखी। इस दौरान साफ-सफाई और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed