{"_id":"6ae79f52514d47e75108d83c","slug":"ap-embankment-at-risk-due-to-erosion-by-the-narayani-river-committee-conducts-inspection-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171460-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नारायणी के कटान से खतरे में एपी तटबंध, कमेटी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नारायणी के कटान से खतरे में एपी तटबंध, कमेटी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
एपी बांध का निरीक्षण करती गंडक हाई लेबल कमेटी पटना की टीम।
तमकुहीरोड। गंडक नदी के कटान से एपी बांध को हुए नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। रविवार को गंडक हाईलेवल कमेटी की टीम ने अहिरौलीदान से नरवाजोत तक बांध का निरीक्षण किया। जवही दयाल में टूटे बांध की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मानसून से पहले विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
गंडक नदी के कटान से एपी बांध को हुए भारी नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। रविवार को गंडक हाईलेवल कमेटी, पटना की टीम ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ एपी बांध का निरीक्षण किया। टीम ने अहिरौलीदान में कटान से क्षतिग्रस्त बांध और जवही दयाल में टूटे बांध का जायजा लिया। साथ ही नदी की भौगोलिक स्थिति का आकलन कर आगामी मानसून से पहले कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बांध की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। हाईलेवल कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह, पुणे के वैज्ञानिक रघुराम सिंह, रुड़की के वैज्ञानिक संजय सिंह और पीएन राय, जीएफसीसी के निदेशक शोभित चंद्र मिश्र, उप निदेशक निशा सिंह और संदीप सिंह, मुख्य अभियंता वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता रमेश प्रसाद, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा और एसडीओ दीपरतन सिंह की अगुवाई में टीम अहिरौलीदान पहुंची।
यहां अधिकारियों ने डायग्राम के माध्यम से नदी की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन किया। इसके बाद कटान के सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और स्थानीय अभियंताओं से कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद टीम जवही दयाल पहुंची। यहां इस वर्ष टूटे बांध के बाद कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बांध की पुनर्स्थापना और सुरक्षा के लिए जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए। टीम ने जवही दयाल में किमी 4.00 से किमी 4.500 के बीच हुए कटान की स्थिति भी देखी।
अंत में नरवाजोत बांध पर इस वर्ष कराए गए परियोजना कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष नदी ने बांध को काफी नुकसान पहुंचाया है।