फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anurag's body, which he had gone to distribute wedding cards, was found in Gandak after 57 days

Kushinagar News: शादी का कार्ड बांटने निकले अनुराग की 57 दिन बाद गंडक में मिली लाश

Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Anurag's body, which he had gone to distribute wedding cards, was found in Gandak after 57 days
रामकोला। अपनी शादी का कार्ड लेने दुकान पर गए युवक की लाश 57 दिन बाद विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गंडक नदी में लावारिश मिली। युवक के जेब से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने बुधवार को युवक के शव की शिनाख्त की। सूचना पर विशुनपुरा थाने पर पहुंचे भाई ने अनुराग की फोटो व कपड़ा देख अचेत हो गया। उसने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर टोला निवासी राजेश श्रीवास्तव के बेटे 30 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव की शादी तय थी। 19 जनवरी की शाम को करीब पांच बजे अपनी शादी का कार्ड लाने के लिए नौरंगिया जाने के लिए घर से बाइक से निकला। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बड़ी नहर बहुपरना गांव के सामने युवक की बाइक मिली और युवक लापता हो गया। अनुराग के भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने नेबुआ नौरंगिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। छह फरवरी को अनुराग की शादी होने वाली थी। परिजनों ने एसपी से मिलकर अनहोनी की आशंका जताते हुए अनुराग का पता लगाने की मांग किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वॉट टीम, सर्विलांस के अलावा रामकोला और नेबुआ नौरंगिया पुलिस को लगाया, लेकिन अनुराग का मोबाइल बंद होने के कारण उसका पता नहीं लगा सका। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नहर में रविवार को युवक की लाश मिली। उसकी शिनाख्त नहीं हो कसी। पुलिस ने लाश को मोर्चरी में रखवा दिया और युवक के जेब से मिले मोबाइल से सिम कार्ड निकाल ट्रेस करना शुरू किया। बुधवार को परिजन अनुराग के नंबर पर फोन किया तो विशुनपुरा थाने का कोई पुलिसकर्मी रिसीव किया और बताया कि जिसका फोन है। उसकी लाश मोर्चरी में पड़ी है। अनुराग का भाई अभिलाष विशुनपुरा थाने में पहुंचा और फोटो व कपड़े से अपने भाई की पहचान की। अभिलाष श्रीवास्तव ने भाई की हत्या कर गंडक नदी में शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed