फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   anupriya patel adressed in kushinagar

बुद्ध की धरती के स्पर्श से जीवन धन्य : अनुप्रिया

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
anupriya patel adressed in kushinagar
कुशीनगर में केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते प - फोटो : KUSHINAGAR
बुद्ध की धरती के स्पर्श से जीवन धन्य : अनुप्रिया
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की जनसभा
कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की पूजा कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। तथागत बुद्ध की पावन धरती के स्पर्श मात्र से धन्य हो गई हूं। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल भी भगवान बुद्ध के शरण में चले गए थे। अपने को असीम ऊर्जा से ओतप्रोत महसूस कर रही हूं, जो बुद्ध के शांति, करुणा व मानवता के संदेश की तरफ जाने की प्रेरणा दे रहा है। ये बातें अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं। वह रविवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में आयोजित लक्ष्य-2022 विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि रैली में पहुंची मातृ शक्ति विजय की प्रतीक हैं। रैली में दिख रही अपार संख्या विजय सुनिश्चित करने की ओर ही इशारा है। मंत्री ने कहा कि कुशीनगर की धरती पर मुझे अभूतपूर्व ऊर्जा का एहसास हो रहा है। इसकी वजह तथागत की पवित्र भूमि है। सबके सामूहिक प्रयास व त्याग का नतीजा है कि अपना दल यूपी के दोनों सदनों समेत देश की संसद में अपनी भूूमिका निभा रहा है। अपना दल सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका में काफी विसंगति है। इसकी लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए जजों की भर्ती में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जानी जरूरी है। इसके लिए आवाज उठाने का काम कर रही हूं। उन्होंने देश के अधीनस्थ न्यायालयों से लेकर उच्च व सर्वोच्च न्यायालय तक न्यायिक अधिकारियों की कमी को दूर कर आम जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। कहा कि जरूरत के मुताबिक जजों के होने से न्यायालयों में लंबित वादों व मुकदमों का समय पर निर्णय होगा और धन एवं समय की बचत होगी। अपना दल इस तरह की व्यवस्था बनाए जाने की पुरजोर वकालत करता है। इसके लिए समर्थन की जरूरत पड़ेगी। ताकि न्यायपालिका में सामाजिक विविधता की झलक दिखाई दे, जो वर्तमान में नहीं है।
विज्ञापन

मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की वर्तमान व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन करने की जरूरत बताई। कहा कि समाज के दबे, कुचले व दलित वर्ग के अभ्यर्थी को जगह अधिक कट ऑफ के बाद ही मिल पाती है। यह अन्याय है, इसे दूर करना ही होगा। इसे संसद में अपनी भागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है। अपना दल समतामूलक समाज की पक्षधर है। कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली नीट में अपना दल ने ही पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने का काम किया। अल्पसंख्यक कल्याण व जनजाति मंत्रालय की तर्ज पर देश में एक पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन की भी बात कही। कहा कि अपना दल अगर मजबूत होगा तो समाज के दबे, कुचले व पिछड़े वर्ग के लोगों का ही काम होगा। अपना दल पूूरे यूपी में 2022 में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहा है। यूपी की सरकार में अपना दल की भूमिका पूर्व से बढ़ने जा रही है। इनके अलावा देवरिया जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। अध्यक्षता अपना दल (एस) के कुशीनगर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व संचालन एसएन चौधरी ने किया। इस मौके पर रामविलास पटेल, गौरीशंकर सिंह, अभय प्रताप सिंह, विभूति सिंह, अनिल तिवारी, राधेश्याम सिंह, प्रमोद पांडेय, राजा सिंह, अशोक सिंह पटेल, गौरव कुमार सिंह, विजय पटेल समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका विजय संकल्प रैली में रहा योगदान
कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में रविवार को आयोजित अपना दल एस की विजय संकल्प रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दल के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले में कुशीनगर व देवरिया जिले के पदाधिकारियों ने योगदान दिया। इनमें अपना दल किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, व्यासमुनि गोंड, रामनरेश पटेल, अजीत पटेल, मारकंडेय पटेल, संजीव सिंह सिब्लू, श्रीकांत पटेल, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, तेज प्रताप मल्ल, अंशू सिंह पटेल, दिनेश पटेल, सुनैना सिंह, आरती गोंड, सरोज आदि ने योगदान दिया।

इन्होंने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की
कुशीनगर में विजय संकल्प रैली में अपना दल (एस) में अन्य दलों के कुछ पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की। इनमें पीस पार्टी के नवनीत सिंह सैंथवार, सहदेव सिंह पटेल अपना दल कमेरा व प्रदीप सिंह सैंथवार ने समर्थकों साथ सदस्यता ग्रहण कर दल का कुनबा बढ़ाया। सदस्यता ग्रहण करने को लेकर दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बूथ तक दल की मजबूत पकड़ होनी चाहिए। यह कुनबा बढ़ाकर ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed