फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anup and Chandan top in one and a half kilometer race

Kushinagar News: डेढ़ किलोमीटर दौड़ में अनूप और चंदन अव्वल

Thu, 04 Jan 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Anup and Chandan top in one and a half kilometer race
- जिला स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला स्टेडियम परिसर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पहले दिन दौड़, कबड्डी , कुश्ती, गोलाक्षेपड आदि खेलों का आयोजन हुआ। डेढ़ किलोमीटर दौड़ में अनूप और चंदन अव्वल रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अभय पांडेय ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। खेल का संचालन हरिकेश कुशवाहा ने किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिता हुई। 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अनूप यादव ने प्रथम, विनय शंकर ने द्वितीय, संतोष पासवान ने तृतीय स्थान पर रहे। 1500 सीनियर बालक वर्ग में चंदन यादव ने प्रथम, किंटू पासी ने द्वितीय, दानिश मिश्रा ने तृतीय स्थान पर रहे। 800 बालिका वर्ग जूनियर में निक्की गुप्ता ने प्रथम, सुभावती ने द्वितीय और साजिदा खातून ने तृतीय रहीं। खेल में निर्णायक भोला यादव, गोल्डन, महेश रजक , अमला प्रसाद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद, रामप्रवेश यादव, सचिन सिंह, ऋषिकेश यादव, सत्यम तिवारी, आदित्य कुमार चंद, विवेक कुमार गोंड, आदर्श, शशि प्रभा सिंह, रामाश्रय कन्नौजिया, बृजेंद्र कुशवाहा, आनंद तिवारी, रामानंद कुशवाहा, रामनिवास प्रसाद, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed