फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti-polio dose given to children at 1552 booths

Kushinagar News: 1552 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी खुराक

Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio dose given to children at 1552 booths
पडरौना। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को 1552 बूथों पर पांच साल तक के सवा दो लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में पोलिया अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार जायसवाल उर्फ बुलबुल ने बेबी (तीन साल) को दवा पिलाकर किया। सोमवार से पांच दिनों तक लगातार पल्स पोलियो की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव सुमन ने कहा कि इसमें सभी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1552 टीमें बनाई गई हैं, जो घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इसके अलावा 56 ट्रांजिट और 26 मोबाइल टीम भी लगी है। जिले में करीब छह लाख बच्चों को दवा पिलाई जानी है। यह अभियान 326 सुपरवाइजर के पर्यवेक्षण में चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को दवा अवश्य पिलवाएं।
इस दौरान वीरेंद्र दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, पूजा साहा, काजल सिंह, विद्या सागर, दिलीप कुमार, रेनू, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मंजू देवी, पवन जायसवाल, अजय शर्मा, अशोक जायसवाल, श्याम टिबड़ेवाल, ममता देवी, गिरिजा तिवारी, अर्चना विश्वास, अनिल मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने 108 बच्चों की पिलाई पोलियोरोधी खुराक

कसया। राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कसया (कन्या) परिसर में रोटरी क्लब कुशीनगर की तरफ से पोलियो बूथ बनाया गया। यहां पांच वर्ष तक के 108 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, डॉ. एमएच खान, वाहिद अली, राजीव जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed