{"_id":"5a9458f54f1c1bf17b8b9966","slug":"anti-human-trafficking-unit-will-prevent-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":" एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रोकेगी मानव तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रोकेगी मानव तस्करी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
उद्धाटन
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सोमवार को पुलिस लाइन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के कार्यालय का उद्धाटन किया गया। एसपी ने इस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसपी की पत्नी अंविता प्रसाद ने नवनिर्मित मनोरंजन गृह का उद्घाटन किया।
एसपी यमुना प्रसाद ने उद्घाटन के बाद कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानी मानव तस्करी गैरकानूनी है। इस धंधे से जुड़े व्यक्ति शारीरिक शोषण, देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी के लिए मानव तस्करी करते हैं। वे ज्यादातर गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों को झांसे में लेकर उनकी तस्करी करते हैं। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों की धर-पकड़ के लिए कुशीनगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्य कर रही है। बाल अपराध रोकना भी पुलिस के प्रयास में शामिल है। इस यूनिट के लिए ही कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन कार्यालय में आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
इस दौरान एएसपी हरिगोविंद, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक, प्रतिसार निरीक्षक महिपाल सिंह, पीआरओ गोपाल पांडेय के साथ पुलिसलाइंस में तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।