फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti-filarial medicine given to students

Kushinagar News: छात्र-छात्राओं को खिलाई गई फाइलेरियारोधी दवा

Thu, 05 Sep 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Anti-filarial medicine given to students
फाजिलनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर के छात्र-छात्राओं को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई। इस दौरान फाइलेरिया बीमारी से बचाव को लेकर जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया एक अपंग बनाने वाली बीमारी है। यह एक लाइलाज बीमारी है। इसका बचाव ही इलाज है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज में इस तरह की बीमारी को समाप्त करना हम सब की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर फाइलेरिया से बचाव किया जा सकता है। जिला फाइलेरिया अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। यह पीड़ित व्यक्ति को मच्छर काटने के बाद यदि वही मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काट ले तो यह बीमारी उसे भी संक्रमिक कर सकती है। इसका असर धीरे-धीरे 10 से 12 सालों में दिखना शुरू होता है। उन्होंने सभी फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाने की बात कही। कार्यक्रम को विश्राम यादव, डॉ. नितिन नायक, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन शैलेश तिवारी ने किया। इस दौरान एएनएम रीना राय, आशा सोनी सिंह, सीमा सिंह, सिंधु देवी, शकीला खातूम, मनंजय तिवारी, अशोक मिश्रा, जयनाथ प्रसाद, रामकेवल, मोती सिंह, मनोज यादव, पीपी मिश्रा, प्रतिमा पांडेय, संदीप प्रसाद, सुजीत तिवारी, नंदा पांडेय, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed