{"_id":"6585ead2116732a02702b2c4","slug":"another-youth-injured-in-the-accident-also-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9751-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत
Sat, 23 Dec 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। हरदिया छपरा तिराहे के पास बृहस्पतिवार रात ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में सेराज की कप्तानगंज सीएचसी मौत हो गई थी। वहीं अमित साहनी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया था। गोरखपुर जाते समय रास्ते में अमित की भी मौत हो गई।
रामकोला के पगार गांव के मुरली छपरा टोला निवासी सेराज और अमित साहनी बाइक से केरवनिया चौराहे से खरीदारी कर घर जा रहे थे। वे हरदिया छपरा गांव के पास तिराहे पर पहुंचे ही थे कि एक ट्राला की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने सेराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में ही अमित की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।