फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Another special passenger train will run on Kaptanganj-Thawe route from September 1

एक सितंबर से कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेगी एक और स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Another special passenger train will run on Kaptanganj-Thawe route from September 1
एक सितंबर से कप्तानगंज-थावे रूट पर चलेगी एक और स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

- पूर्वोत्तर रेलवेे की तरफ से घोषित की गई समय सारणी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। पहली सितंबर से कप्तानगंज-थावे रूट पर एक और स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने समय सारिणी घोषित कर दी है। इस ट्रेन का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों को राहत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात देने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पहली सितंबर से नियमित चलेगी। घोषित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह पांच बजे छपरा कचहरी से चलकर मशरख, सीवान, थावे, तमकुहीरोड होते हुए 12.50 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी और दोपहर 1.20 बजे कप्तानगंज से चलकर रात 9.30 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन का ठहराव सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा। इसके पहले कोरोना की दूसरी लहर थमने पर इस रूट पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन, छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन व गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन को चलाए जाने की मंजूरी दे चुका है। इसके बावजूद कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्री ट्रेनों की कमी और उसकी समय सारिणी से परेशान होकर बराबर पैसेंजर और लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग करते आ रहे थे। क्योंकि बिहार से आने वाले यात्रियों के वापसी के लिए दिन में कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र का व्यवसाय ट्रेनों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। क्योंकि ट्रेनों की उपलब्धता पर ही सीमावर्ती बिहार से लोग खरीदारी के लिए यहां आते जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से नि:संदेह यात्रियों को लाभ मिलेगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी तेज होंगी। इस ट्रेन की मंजूरी मिलने पर अशोक कुमार वर्मा, देवचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता, सीताराम गुप्ता, प्रभात मिश्र इस निर्णय को यात्री हित मे बताया है।
तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना है कि रेल प्रशासन के निर्देश पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कहां कब रुकेगी यह ट्रेन
स्पेशल पैसेंजर ट्रेन छपरा कचहरी से सुबह पांच बजे से चलकर 6.40 बजे मशरख, 9.05 बजे सीवान, 10.00 बजे थावे होते हुए 10.51 बजे तिनफेड़िया, 10.56 बजे तरयासुजान, 11.06 बजे तमकुहीरोड, 11.15 बजे गौरी श्रीराम, 11.21 बजे दुदही, 11.29 बजे चाफ, 11.35 बजे कठकुइयां, 11.44 बजे पडरौना, 11.53 बजे बड़हरागंज, 12.03 बजे रामकोला, 12.21 बजे लक्ष्मीगंज, 12.28 बजे मठिया बरघाट और 12.50 बजे दोपहर में कप्तानगंज पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे कप्तानगंज से चलकर 1.29 बजे मठिया बरघाट, 1.34 बजे लक्ष्मीगंज, 1.42 बजे रामकोला, 1.52 बजे बड़हरागंज, 2.01 बजे पडरौना, 2.10 बजे कठकुइयां, 2.19 बजे चाफ, 2.24 बजे दुदही, 2.33 बजे गौरी श्रीराम, 2.39 बजे तमकुहीरोड, 2.49 बजे तरयासुजान, 2.57 बजे तिनफेड़िया होते हुए 4.15 बजे थावे, 5.05 बजे सीवान और 7.28 बजे मशरख होते हुए रात 9.30 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed