फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anoop and Ankita top the race

Kushinagar News: दौड़ में अनूप और अंकिता अव्वल

Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Anoop and Ankita top the race
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के विद्यार्थी पीजी कॉलेज परिसर में शनिवार को ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज बीईओ डाॅ. प्रभात चन्द राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुरू कराया। सबसे पहले हुई प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के अनूप साहनी प्रथम व बालिका वर्ग में अंकिता प्रजापति प्रथम स्थान प्राप्त की। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग के अंश व बालिका वर्ग में यशोदा, 200 मीटर बालक वर्ग में अंश व बालिका वर्ग में ऋतु अव्वल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सलमान व बालिका वर्ग में कृतिका, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के आमिर अंसारी व बालिका वर्ग में संस्कृति, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सरताज व बालिका वर्ग में फातिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को कप्तानगंज नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, नेबुआ नौरंगिया बीईओ रजनीश कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, विचित्र मणि पांडेय आदि ने संबोधित कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन हरे कृष्ण पांडेय ने किया।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक, विजय कुशवाहा, विजय प्रकाश तिवारी, अग्रज त्रिपाठी, करुणाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed